उपभोक्ता मामलों के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर राजस्थान भर में मापतोल संबंधी धोखाधड़ी रोकने के लिए 59 पेट्रोल पंपों पर विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस जांच के दौरान अजमेर और उदयपुर के चार पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम ईंधन देने की गंभीर अनियमितता पकड़ी गई, जिसके बाद चारों नोजल सीज कर दिए गए हैं। इस वीडियो में देखिए पेट्रोल पंपों पर चल रही हेराफेरी का पूरा सच और प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई की ग्राउंड रिपोर्ट.