Ajmer Land Scam: गरीबों का हक मारकर अमीरों को बांटे 101 पट्टे? अजमेर में बड़ा खुलासे से हड़कंप!

  • 2:35
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
अजमेर जिले की घूघरा ग्राम पंचायत में वर्ष 2016 से 2021 के बीच हुए पट्टा आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने तत्कालीन सरपंच पूजा भंसाली पर नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सरपंच लखपत राम गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपकर 101 पट्टों की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिनमें बाहरी और संपन्न लोगों को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया है. इस वीडियो में जानिए ग्रामीणों की शिकायत का पूरा मामला और प्रशासन द्वारा मांगे गए दस्तावेजों से जुड़ा हर अपडेट.

संबंधित वीडियो