गुरुग्राम की 37 वर्षीय IIM ग्रेजुएट और AI क्षेत्र में काम कर चुकीं अक्षिता ने ₹50 लाख का सालाना पैकेज छोड़कर वैराग्य का मार्ग चुन लिया है.
इस आध्यात्मिक सफर में उनकी मां शिरोमणि (जो IOCL से चीफ मैनेजर पद से रिटायर हैं) भी उनके साथ दीक्षा ले रही हैं.
संतों के सान्निध्य और जीवन के सार को समझते हुए उन्होंने संसार के मोह-माया को त्यागकर निष्पाप जीवन जीने के लिए यह कठिन और बड़ा फैसला किया है.