राजस्थान के डीडवाना (नावा) के बहुचर्चित बीजेपी नेता जयपाल पूनिया हत्याकांड में 4 साल बाद न्याय की घड़ी आई है। एडीजी न्यायालय के न्यायाधीश सुंदरलाल खारोल ने इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक महेंद्र चौधरी के भाई मोती सिंह चौधरी सहित 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है।