Jaipur Firecracker Factory Accident: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5 | Breaking News

जयपुर के खो नागोरियान इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में एक और घायल मजदूर की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे में अब तक कुल 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री पुलिस थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर एक रिहायशी इलाके के घर के अंदर अवैध रूप से चल रही थी। बिना किसी सुरक्षा मानकों के घनी आबादी के बीच स्काई शॉट्स और आतिशबाजी का निर्माण किया जा रहा था। 

संबंधित वीडियो