जयपुर मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्षदों की रायशुमारी के बाद आज ही जयपुर मेयर पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में डिक्टेटरशिप नहीं चलती, बल्कि सामूहिक फैसले लिए जाते हैं।