जैसलमेर नगर परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय डांगरा और अरुण कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि पार्टी ने पूर्ण बहुमत से अपना बोर्ड बनाने का दावा किया है। वहीं बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि कोई बाड़ाबंदी नहीं की गई है, बल्कि पार्षदों को शहर के विकास और समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।