राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और पार्टी में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली के बीच भारी अंदरूनी कलह चल रही है. बेढ़म ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ दिल्ली के आलाकमान को खुश करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि पार्टी के भीतर ही जूतम-पैजार की स्थिति बनी हुई है.
#RajasthaPolitics