राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। ज्वेलरी व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे अपनी दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे। बदमाशों ने घर से महज 100 मीटर पहले इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।