झालावाड़ जिले के बखानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 13 वर्षीय मासूम राहुल की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को नदी किनारे एक गड्ढे में दफना दिया गया। आरोपी मुकेश भील ने सबूत मिटाने की नीयत से गड्ढे में नमक भी डाला और खुद परिजनों के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने देर रात लोकेशन ट्रेस कर शव को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना की जानकारी के लिए वीडियो देखें।