राजस्थान नगर निगम उपमहापौर चुनाव के तहत कोटा में बीजेपी प्रत्याशी विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर निर्वाचित हुए हैं. कांग्रेस द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने और प्रत्याशी न उतारने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और नोट उड़ाए. चुनाव जीतने के बाद विवेक राजवंशी ने कोटा को इंदौर की तर्ज पर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने और दशहरा मेले को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया.