कोटा के आर के पुरम थाना पुलिस ने एक दिव्यांग भिखारी की हत्या के मामले में जन्म से नेत्रहीन बंसीलाल और पैरों से अशक्त बृजमोहन को आरोपी बनाया, जिसके बाद बंसीलाल ने 9 महीने और बृजमोहन ने 27 महीने जेल में बिताए. सेशन कोर्ट ने पुख्ता सबूत न होने पर दोनों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया, जबकि गवाह ने कहा कि पुलिस ने उसे 6 दिन बंदी बनाकर मारपीट की और बयान दिलवाया। अब वकील हाई कोर्ट जाकर दोनों के लिए मुआवज़े की मांग कर रहे हैं.