Kota Student Missing: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से एक बार फिर परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां नीट (NEET) की तैयारी कर रहा मध्यप्रदेश का एक छात्र पिछले 5 दिनों से लापता है. लापता छात्र लोकेश डांगी (जांगिड़) राजगढ़ जिले के खिलचीपुर का निवासी है. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के हॉस्टल से निकले लोकेश का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि कैथून नहर (Kaithoon Canal) के पास उसका मोबाइल और जूते मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. #KotaNews #StudentMissing #NEETStudent #KotaCoaching #RajasthanNews #MPNews #LokeshDangi #MissingStudent #KaithoonCanal #BreakingNews #KotaPolice #EducationHub #HindiNews