जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों के बाद राठौड़ ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए जनादेश का सम्मान करने और चूक की समीक्षा करने की बात कही है. उन्होंने कांग्रेस पर EVM, SIR और सत्ता के दुरुपयोग को लेकर भ्रम फैलाने तथा हार के बाद निष्पक्ष संस्थाओं पर आरोप लगाने का पलटवार किया.साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पार्टी अपनी कमियों की समीक्षा कर रही है, वैसे ही कांग्रेस को भी आत्ममंथन करना चाहिए और जनसेवा जारी रहेगी.