उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी (91 वर्ष) का हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें कंधा दिया। अंतिम विदाई के दौरान सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए और अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। इस दुखद घड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
#yogiadityanath #savitridevi #cmyogi #haridwar #pushkarsinghdhami #uttarakhand #upnews #emotionalmoment
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan