पुष्कर मेले में सजे-धजे ऊंटों, ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता और विदेशी पर्यटकों के उत्साह के बीच राजस्थान के "मरुधरा के जहाज" यानी ऊंट की घटती संख्या का संकट सामने आता है. पिछले 12 सालों में ऊंटों की आबादी आधी रह गई है, जिसके पीछे चारागाह की कमी, अतिक्रमण, चराई पर रोक और व्यापार में नुकसान जैसे कारण बताए जा रहे हैं। वीडियो में ऊंटनी के दूध, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और पशुपालकों की जुबानी इस पारंपरिक विरासत को बचाने की ज़रूरत पर बात की गई है.