Mewaram Jain Viral Video: कौन है मेवाराम जैन, जिसे कांग्रेस ने पार्टी से निकाला?

  • 1:52
  • प्रकाशित: जनवरी 07, 2024
Mewaram Jain Viral Video: राजस्थान के बाड़मेर जिले के कांग्रेस नेता मेवाराम जैन (Mewaram Jain) के वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है. रेप केस में फंसे मेवाराम जैन के दो अश्लील वीडियो शु्क्रवार दोपहर से वायरल हुए. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बाड़मेर Barmer), मेवाराम जैन, मेवाराम को जेल को डालो... ये तीनों हैशटैग लगातार ट्रेडिंग में बना है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर यूजर कांग्रेस (Congress) मेवाराम जैन को जेल में डालने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले में भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में रक्षक ही भक्षक बने हुए थे. तभी ऐसे वीडियो सामने आए. अब भाजपा की सरकार में पीड़िता को न्याय मिलेगा. कानून अपना काम करेगा.  

संबंधित वीडियो