नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, (NEET) यूजी 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी किया था. जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ NEET के छात्र भड़क गए और सोशल मीडिया पर एनटीए को ट्रोल करने लगे. कई स्टूडेंट्स ने परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक का दावा किया है. इसके बाद NTA ने आरोपों का जवाब दिया है.