दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई और लाठीचार्ज की गूंज अब देश की संसद तक पहुंच गई है। छात्रों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत एक साथ संसद परिसर में धरने पर बैठ गए।