राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
बांसवाड़ा में चार पंचायत समिति क्षेत्रों के 319 मतदान बूथों के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार, मतदान दलों, पुलिसकर्मियों और जोनल मजिस्ट्रेट के आवागमन के लिए बड़ी संख्या में बसें और छोटे वाहन लगाए गए हैं।
सीकर में छह पंचायत समितियों के मतदान दल राजकीय कन्या महाविद्यालय से EVM और चुनाव सामग्री लेकर रवाना हुए। वहीं, जोधपुर में दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी दो पारियों में की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, 8,000 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।
#RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection2026 #RajasthanNews #EVM #Banswara #Sikar #Jodhpur #NDTVRajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan