राजस्थान समेत चार राज्यों के बीच जल प्रबंधन और पानी की उपलब्धता को लेकर आज अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान से वर्चुअली बैठक में जुड़ेंगे।
बैठक में पानी की कमी दूर करने के उपायों, रबी की फसलों के लिए जल आवंटन और चारों राज्यों के बीच जल प्रबंधन को लेकर चर्चा होगी। राजस्थान के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है, क्योंकि राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी और सूखे जैसी परिस्थितियों को लेकर चिंता जताई गई है।