Nikay Chunav 2026: निर्दलियों के हाथ में सत्ता की चाबी! शुरू हुई सभापति-अध्यक्ष पद की वोटिंग राजस्थान के कई नगर परिषद और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष एवं सभापति पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। डीडवाना, श्रीगंगानगर, जालौर, सवाई माधोपुर और अन्य निकायों में मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। कई जगह किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिसके चलते निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। डीडवाना में यूनुस खान खेमे के निर्दलीयों ने चुनावी गणित पूरी तरह बदल दिया है, जबकि श्रीगंगानगर और जालौर में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। अब सभी की निगाहें मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।