बालोतरा में सभापति पद के नामांकन वापसी के दौरान आज बड़ा नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। बीजेपी के बागी पार्षद नैनाराम माली, जिन्होंने निर्दलीय रूप से सभापति पद का पर्चा भरा था, आज अपना नामांकन वापस लेने पहुँचे। विधायक अरुण चौधरी जब नैनाराम को अपनी गाड़ी से रिटर्निंग अधिकारी के दफ़्तर ले जा रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और नैनाराम ने अपना नामांकन वापस ले लिया