जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI (एनएसयूआई) का विरोध प्रदर्शन हंगामे और अफरा-तफरी में बदल गया। नीट परीक्षा में धांधली और NTA के खिलाफ आयोजित इस पैदल मार्च के दौरान भारी भीड़ और धक्का-मुक्की की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।