Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के बीच जयपुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और RLP सांसद हनुमान बेनीवाल एक मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने AIMIM प्रत्याशी फिरोज बानो के समर्थन में सभा की। ओवैसी ने निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक साथ रहने का संकेत दिया, जबकि बेनीवाल ने इसे नई राजनीतिक शुरुआत बताया।