आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और संगठन के सभी 42 जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. अधिकांश जिलों में निष्पक्षता और बेहतर रिपोर्टिंग के लिए दूसरे जिलों के अनुभवी नेताओं को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी को उदयपुर जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि कई बड़े जिलों में दो-दो नेताओं को तैनात किया गया है.