राजस्थान पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है. जोधपुर की 23 पंचायत समितियों में से 14 में कांग्रेस और 3 में RLP को स्पष्ट बहुमत मिला, जबकि 6 में किसी को नहीं मिला. जिला परिषद के 43 वार्डों में कांग्रेस को 32, BJP को 8 और RLP को 3 सीटें मिलीं। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जनादेश स्वीकार करते हुए कहा कि हार की समीक्षा की जाएगी.