Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज । Top News । Breaking News

  • 2:32
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026
राजस्थान के जालौर जिले के चितलवाना में पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी मतदान कराने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने के आरोप भी लगे हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वर्दी पहने पुलिस अधिकारी खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

संबंधित वीडियो