राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दावा किया है कि नगर निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनावों में भी भाजपा की बंपर जीत होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में किए गए जमीनी विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर जनता भाजपा को समर्थन देगी. इसके साथ ही उन्होंने कोटा जिले और पूरे राजस्थान से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने और कांग्रेस में अंदरूनी बिखराव होने का बड़ा बयान दिया.