देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब जनता पर महंगाई का बोझ डाला गया है। जयपुर से लेकर श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा तक, ईंधन की कीमतों में उछाल ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।