कोटा में राहुल गांधी के छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद से पहले राजस्थान की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। शहर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है। जहां बीजेपी होर्डिंग्स के जरिए कांग्रेस शासन के दौरान हुए 19 पेपर लीक का मुद्दा उठा रही है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है