मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को CMO में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति, जिलों में पेयजल की स्थिति और नई योजनाओं की क्रियान्विति पर चर्चा हुई, और CM ने जनवरी तक घोषणाएं पूरी करने की डेडलाइन दी.
अगले बजट सत्र में सरकार का तीसरा बजट आना है, इससे पहले पिछले बजट की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए यह फीडबैक बैठक अहम मानी जा रही है.