राजस्थान हाईकोर्ट को 11 महीने बाद नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने जयपुर राजभवन में राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत कई मंत्री और न्यायाधीश मौजूद रहे