Rajasthan News: खाद के खेल पर बड़ा एक्शन, राजस्थान यूनिवर्सिटीज को मिले नए कुलगुरु | Hindi News

  • 1:46
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2026
Rajasthan News: खाद के खेल पर बड़ा एक्शन, राजस्थान यूनिवर्सिटीज को मिले नए कुलगुरु | Hindi News झालावाड़ जिले के अकेलेरा में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद विक्रेता के यहां छापेमारी की। जांच के दौरान MRP से अधिक कीमत पर खाद बेचने, बिना बिल बिक्री करने और स्टॉक छिपाने जैसी कई अनियमितताएं सामने आईं। कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2457 बैग खाद जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में ले लिए। जब्त खाद में DAP, SSP, नीम कोटेड यूरिया और पोटाश शामिल हैं। विभाग अब पूरे मामले की जांच में जुटा है और क्षेत्र में खाद बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्थान के प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति कर दी गई है। राजस्थान विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय और बीकानेर विश्वविद्यालय के लिए नए कुलगुरुओं के नामों का ऐलान किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जानिए किस विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु। #rajasthannews #jhalawar #fertilizerraid #agriculturenews #universitynews #vicechancellor #educationnews #breakingnews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो