Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में मतदान का जोश, महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी!

  • 21:13
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026
Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में मतदान का जोश, महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी! राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। डूंगरपुर जिले के खरवेड़ा मतदान केंद्र पर लोग पहचान पत्र लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर लाइन में लगकर अपना वोट डाला। वहीं राजसमंद जिले के पांच ब्लॉकों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी रहा, जहां महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। पाली सहित कई जिलों में मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। साथ ही झालावाड़ के भिलवाड़ी मतदान केंद्र पर ईवीएम को लेकर कुछ ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं झुंझुनूं के गोठड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। #panchayatelection #rajasthannews #votingday #rajkumarroat #dungarpur #rajsamand #pali #rajasthanpolitics #electionupdate #breakingnews #hindinews #rajasthanelection #womenvoters Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो