Rajasthan Panchayat Election Result 2026 : अजमेर में कांटे की टक्कर! जिला प्रमुख की रेस दिलचस्प

  • 6:24
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना के बीच अजमेर और जैसलमेर से अहम अपडेट सामने आए हैं। अजमेर जिला परिषद के वार्ड नंबर 33 से RLP उम्मीदवार सलीम की जीत की जानकारी सामने आई है। वहीं बीजेपी की पूजा भंसाली ने भी 5,610 मतों से जीत दर्ज करने का दावा किया है। वार्ड नंबर 27 से अर्जुन सिंह रावत की 6,637 वोटों से जीत की जानकारी भी दी गई है। अजमेर जिला परिषद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। पूर्व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा के पीछे चलने और कांग्रेस उम्मीदवार के आगे होने की खबर भी सामने आई है। जिला प्रमुख बनने के लिए 33 सदस्यीय परिषद में बहुमत का आंकड़ा 17 है। अंतिम स्थिति सभी वार्डों के आधिकारिक नतीजे आने के बाद ही साफ होगी। #AjmerNews #AjmerElectionResult #RajasthanPanchayatElection #RLP #BJP #Congress #PoojaBhansali #ZilaParishad #SunitaBhati #JaisalmerNews #ElectionResult2026 Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो