Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता रमेश मीणा ने अपनी ही पार्टी के प्रभारी को मंच से सुनाया । Top News

  • 2:15
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर बयानबाजी चर्चा में है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रमेश मीणा ने जयपुर में भरी सभा में अपनी ही पार्टी के नेताओं और प्रभारी के सामने मान-सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान जरूरी है। अगर मान-सम्मान नहीं मिला तो उनके लिए राजनीति में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है और वह कांग्रेस छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। रमेश मीणा ने पंचायत चुनाव के टिकट वितरण को लेकर भी स्पष्ट रुख रखा। उन्होंने कहा कि तीनों पंचायत समितियों के टिकट कौन बांटेगा, यह तय करने में उनकी भूमिका अहम होगी। साथ ही उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जिनके बारे में उनका आरोप है कि वे पहले कांग्रेस के खिलाफ रहे और अब टिकट की मांग कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो