राजसमंद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बिखरती जा रही है और अब नेतृत्वविहीन हो चुकी है। मदन राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस में दिग्गज नेताओं का मोहभंग हो रहा है और स्वाभिमानी नेता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को अलग-अलग गुटों में बंटी हुई पार्टी बताया। वहीं, ब्यावर दौरे पर पहुंचे मंत्री अविनाश गहलोत ने भी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और चुनावों में टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए। देखिए इस राजनीतिक बयानबाजी पर पूरी रिपोर्ट।