राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनावों में अब 'लोकतंत्र' से ज्यादा 'धनबल' की चर्चा हो रही है। इस बार चुनावी प्रक्रिया में एक ऐसा नियम लागू किया गया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है—अगर आपको वोट डालना है, तो पहले 75 देकर सदस्यता लेनी होगी। सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह "बोली लगाओ, कुर्सी पाओ" वाला मॉडल है?