Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्धाटन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता अस्वीकार कर दिया है. कांग्रेस के इस फैसले के बाद सियासत गरमाई हुई हैं. बता दें कांग्रेस के इस फैसले से नाराज कोटा में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कंवर सिंह चौधरी और उनके समर्थकों ने कांग्रेस छोड़कर हिंदू संगठन का दामन थाम लिया है.