राजस्थान में सड़क हादसों की दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में मकोड़िया पुल पर लोहे के एंगल से भरा ट्रेलर मोड़ पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग ट्रेलर के नीचे दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई। ट्रेलर चालक, परिचालक और एक अन्य बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।