Sagwara Youth Found Dead: Dungarpur में पहाड़ी पर रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी!

  • 1:30
  • प्रकाशित: नवम्बर 24, 2026
Sagwara Youth Found Dead: Dungarpur में पहाड़ी पर रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी! डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब छोटी नसियाजी की पहाड़ियों पर एक 19 वर्षीय युवक का शव लोहे की रेलिंग से लटका मिला। मृतक की पहचान कटारवाड़ा निवासी सिकंदर कटारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिकंदर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह छोटी नसियाजी की पहाड़ियों पर उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। #dungarpur #sagwara #breakingnews #dungarpurnews #youthdeath #rajasthannews #policeinvestigation #sagwaranews #latestnews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो