राजस्थान में एक बार फिर भरोसे और भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा शुरू होने जा रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की 'सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025' कल से प्रदेश के 1174 केंद्रों पर आयोजित होगी। करीब 7,70,000 अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है, लेकिन 2021 की भर्ती का साया आज भी इस परीक्षा पर मंडरा रहा है। NDTV राजस्थान के विशेष कार्यक्रम 'निष्पक्ष प्रहार' में आज चर्चा इसी बात पर कि क्या प्रशासन इस बार नकल माफियाओं और हाई-टेक ब्लूटूथ गैंग को मात दे पाएगा? क्या पुलिस की विशेष ट्रेनिंग और आधुनिक गैजेट्स पेपर लीक को रोक पाएंगे?