श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। फरीदसर पोस्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई है। सूचना मिलते ही बीएसएफ (BSF) एक्शन में आई और पीले रंग के पैकेट में बंद हेरोइन को जब्त कर लिया।