Tonk Incident: Masjid के इमाम ने युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की | Top News

  • 4:32
  • प्रकाशित: मार्च 19, 2026

राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। कलवंडा गांव की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले इमाम ने एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार, मस्जिद के इमाम अब्दुल रशीद (निवासी बिलाड़ा, जोधपुर) और गांव के ही एक युवक हाकिम के बीच पिछली रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते, जब आज युवक मस्जिद के बाथरूम में था, तब इमाम ने पीछे से उस पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। 

संबंधित वीडियो