Uttar Pradesh Election: Madan Rathore ने दिखाई हरी झंडी, यूपी जाएंगी BJP Women Morcha नेता!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजस्थान बीजेपी ने अपनी महिला मोर्चा टीम को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। पहले चरण में 50 से अधिक महिला नेताओं का दल उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ टीम को रवाना करेंगे।
ये महिला नेता पहले सात दिन का विशेष प्रशिक्षण लेंगी और इसके बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तीन सप्ताह तक प्रवास कर जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। उनका फोकस महिला मतदाताओं तक पहुंचना, योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना और बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार करना होगा।
पहली टीम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, प्रदेश पदाधिकारी और महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी का उद्देश्य संगठनात्मक अनुभव का उपयोग करते हुए चुनावी प्रबंधन और जनसंपर्क को मजबूत करना है।
#upelection #uttarpradeshelection #bjp #bjpwomenmorcha #rajasthanbjp #madanrathore #yogiadityanath #electioncampaign #politicalnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan