राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बस स्टैंड के पास बारिश के कारण सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ था। इसी दौरान सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल से पानी में करंट दौड़ गया। सड़क पार कर रहा एक युवक इस जानलेवा करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई