उदयपुर में नवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, घरों, मंदिरों और गरबा पंडालों में देवी मां की विधिवत स्थापना की जाएगी. शहर का सबसे बड़ा आयोजन सुथारवाड़ा मित्र मंडल का 34वां नवरात्रि महोत्सव है, जहां करीब 60 फीट ऊंचे भव्य दरबार में मुंबई से लाई जा रही 7.5 फीट ऊंची मां अंबे की प्रतिमा विराजित होगी. भक्त सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करेंगे, और प्रशासन व कार्यकर्ताओं ने सजावट, रेलिंग, सुरक्षा और सुविधाओं के पूरे इंतजाम कर लिए हैं.
#navratri