Rajasthan Nikay Chunav 2026: Congress की बाड़ेबंदी पर बवाल! पार्षदों का पीछा कराने का आरोप
झालावाड़ में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस की बाड़ेबंदी को लेकर सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों की लगातार निगरानी की जा रही है और उन पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस का दावा है कि बिना नंबर की गाड़ियों में सवार लोग होटल और पार्षदों का पीछा कर रहे हैं तथा उन्हें कथित तौर पर धमकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर दबाव बनाने की कोशिश बताया है।
वोटिंग से पहले सामने आए इन आरोपों ने झालावाड़ की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।