Vayu Shakti 2026: हिंद की वायुशक्ति, सीमा पार दहाड़, सबसे बड़ा युद्धाभ्यास। Top News। Breaking। NDTV

  • 2:47
  • प्रकाशित: फ़रवरी 27, 2026

Vayu Shakti 2026: पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना (IAF) का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' कल होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर आज जैसलमेर पहुंचेंगी. मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी के लिए सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति 27 फरवरी को कॉम्बैट हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरकर युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी. ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति जैसलमेर की सीमावर्ती एयरस्पेस में किसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर की सह-पायलट बनेंगी. इसके बाद वे वायुसेना स्टेशन पर अधिकारियों और जांबाजों के साथ संवाद करेंगी. #IndianAirForce #VayuShakti #IAF #IndianArmy #Rafale #Sukhoi30MKI #DefenseNews #JaiHind #IndianDefense #BorderSecurity #WarGames #Tejas #AirPower #BharatShakti

संबंधित वीडियो